Posts

Showing posts from February, 2023

मातृत्व

  मातृत्व का पहला अनुभव शब्दों के मोती बिखरे पड़े हैं साथ ही संवेदनाओं के रत्न भी, पर इन्हें कैसे समेटू और एक माला में पिरो दु, कुछ समझ नहीं आ रहा।खैर..शादी के 6 माह बाद मेरा अपने पति के साथ मायके जाना हुआ तो एक दिन बहनों के साथ पिक्चर देखने का भी प्रोग्राम बना। हम लोग वहां कुछ समय से कुछ पहले ही पहुंच गए। बहनों ने कहा" चलो दीदी,कुछ खाते हैं"।खाने के दौरान,मुझे चक्कर आने लगे और मैं गिरने ही वाली थी, पर गिरी नहीं, एक मजबूत हाथों ने मुझे थाम लिया और गुड्डी ,गुड्डी पुकारने लगे।वो थे मेरे पतिदेव। सच उस चक्कर में भी मुझे मजा आ गया, बता दूं कि मेरा निकनेम गुड्डी है जिसे सिर्फ मेरे मायके तरफ के लोग बुलाते हैं। उसके बाद तो हम सिनेमा हॉल के बजाय डॉक्टर के यहां पहुंच गए और मुझे वही खुशखबरी मिली कि मैं मां बनने वाली हूं ।इसके बाद तो घरवालों का लाड दुलार बढ़ गया और सभी लोग मेरा खूब ख्याल रखने लगे। इस तरह 9 माह कैसे बीत गए, पता ही नहीं चला। बच्चे की आने की संभावित तिथि 14 जून, 1995थी। 13जून को  मुझे कुछ बेचैनी सी महसूस होने लगी।मेरी डिलेवरी को ध्यान में रख कर मुझे हॉस्पिटल ले जाया गया।मेर...